औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। सराय बाजार में चल रही रामलीला में शनिवार रात धनुष भंग होते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। सीता स्वयंवर में राजा-महाराजाओं के असफल होने के बाद श्रीराम ने शिव धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई तो वह टूट गया। इसके बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को बांधे रखा। कस्बे के पुराने अस्पताल वाली गली में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण और जानकी के स्वरूपों की आरती उतारी। आयोजक मंडल ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मंचन में राजा जनक ने प्रतिज्ञा की कि शिव धनुष तोड़ने वाले के साथ ही सीता का विवाह होगा। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: विश्वामित्र की आज्ञा लेकर तोड़ा शिव धनुष स्वयंवर में पहु...