औरैया, सितम्बर 9 -- Auraiya News: कस्बे में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। नेविलगंज स्थित राम मंदिर और नहर बाजार स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन हुए। आरती के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नेविलगंज स्थित राम मंदिर में मंदिर कमेटी के तत्वावधान में श्रीकृष्ण छठी का आयोजन किया गया। शाम को विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। सामूहिक आरती के बाद कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। देर तक श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना लगा रहा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: कृष्ण की छठी पर पंच मंदिर ठाकुरबाड़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नहर बाजार स्थित हनुमान मंद...