Auraiya News: श्रावण से पहले डीएम का बिधूना दौरा, कांवड़ मार्ग और तहसील व्यवस्था पर कसा शिकंजा
औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: बिधूना, संवाददाता। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी बृजेश कुमार मंगलवार को बिधूना पहुंचे। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसील परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी बिधूना को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान जहां भी स्थानीय लोगों की ओर से श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जाए, वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डाक कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए यातायात प्रबंधन प्रभावी रखने के भी निर्देश दिए गए। उपजिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.