Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से गारमेंट्स की दुकान में आग, आठ लाख का माल राख
औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: कस्बे की गल्ला मंडी स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में सोमवार तड़के आग लग गई। दुकान से धुआं और लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने दुकान स्वामी को सूचना देकर शटर खोला और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब आठ लाख रुपये के कपड़े और अन्य सामान जलने का अनुमान है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मुहल्ला गोविंदगंज निवासी सुमित कोष्टा की होमगंज स्थित गल्ला मंडी में महालक्ष्मी रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से दुकान है। रविवार रात वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं उठता देखा। उन्होंने तत्काल दुकान स्वामी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुमित मौके पर पहुंचे। उस समय दुकान के अंदर आग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.