Auraiya News: शेरगढ़ घाट पर यमुना की आरती, दीपदान कर लिया स्वच्छता का संकल्प
औरैया, नवम्बर 4 -- Auraiya News: गंगा उत्सव के तहत बुधवार को शेरगढ़ घाट पर यमुना की आरती हुई। श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और यमुना समेत सभी नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। जिला गंगा समिति ने लोगों से नदी में कूड़ा न डालने और घाटों की सफाई में सहयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में जिला गंगा समिति ने उत्सव का आयोजन किया। इसकी शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिये भारतीय संस्कृति में नदियों का महत्व बताया और गंगा-यमुना को प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद शेरगढ़ घाट पर यमुना की आरती और दीपदान हुआ। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामगंगा घाट पर आज मनेगा गंगा उत्सव, होगा दीपोत्सव और महाआरती जिला गंगा समिति ने आमजन से अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.