औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, गैर शैक्षणिक कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, चालक और अन्य कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। संस्थानों के प्रवेश और निकास द्वार समेत संवेदनशील स्थानों पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें चालू रखना होगा। रविवार को ककोर स्थित पुलिस कार्यालय के सभागार में प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों के साथ हुई बैठक में पुलिस अधिकारियों ने ये निर्देश दिए। एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित बैठक में जिले के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेजों के प्रधानाचार्य तथा प्राचार्य शामिल हुए। बैठक में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों में बेहतर वातावरण बनाए रखने के उपायों पर चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा...