औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बुधवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अजीतमल में बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों और अनुदेशकों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता डायट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने की। इस दौरान आयोजित नोडल एवं संकुल शिक्षकों की बैठक में विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की समीक्षा भी की गई। डायट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। यह भी पढ़ें- अब शिक्षकों का इलाज बिना नकद भुगतान, जिले म...