औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: चयन वेतनमान के लंबित प्रकरणों के निस्तारण, ऑनलाइन सर्विस बुक अपडेट करने और प्रत्येक माह की पहली तारीख तक वेतन भुगतान समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण कराने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दुबे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विकासखंड में कार्यरत कई शिक्षकों के विभागीय प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं। इससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और नियमानुसार मिलने वाले आर्थिक एवं विभागीय लाभ में भी देरी हो रही है।संघ ने पात्र शिक्षकों के चयन वेतनमान के मामलों का शीघ्र निस्तारण कर भुगतान कराने की मांग की। इसके साथ ही सेवा संबंधी अभ...