Auraiya News: शार्ट सर्किट से लगी आग, खेत में बनी झोपड़ी जली
औरैया, सितम्बर 9 -- Auraiya News: भैसलोट गांव के पास बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खेत में लगे सबमर्सिबल के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पास बनी झोपड़ी को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आसपास के खेतों में आग फैलने से बच गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पसुआ गांव निवासी जितेंद्र राजावत का भैसलोट गांव के पास खेत है। खेत की सिंचाई के लिए सबमर्सिबल लगा है और पास में झोपड़ी बनी थी। बुधवार दोपहर विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया। धुआं और लपटें देखकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर रुरुगंज चौकी पुलिस और दमकल कर्मी भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। झोपड़ी और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.