औरैया, अगस्त 26 -- Auraiya News: पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का 1501वां जन्मदिन बुधवार को नगर में धूमधाम और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। सुबह खानकाह आस्ताना आलिया समदिया से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। इसमें नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान सरकार की आमद मरहबा के नारों से कस्बा गूंजता रहा। शाम को मस्जिदों, घरों, दुकानों और बाजारों को रोशनी से सजाया गया। खानकाह आस्ताना आलिया समदिया के सज्जादानशीन हजरत सैयद अख्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मुहम्मदी निकला। जुलूस मोहल्ला भराव, मोतीपुर, जुबैरी, केसरवानी और मेवातियान होते हुए चमनगंज तिराहा पहुंचा। यहां मौलाना सैयद मुजफ्फर चिश्ती ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए थे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सौहार...