Auraiya News: शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: शादी का झांसा देकर युवती से यौन संबंध बनाने और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे 26 वर्षीय युवक को दिबियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, दिबियापुर थाने में राणा नगर निवासी मंगलम पोरवाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ रविवार रात करीब 11:46 बजे असेनी पुलिया के पास से आरोपी मंगलम को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: शादी के झांसे में शारीरिक शोषण के आरोपी को जेल आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.