Auraiya News: शराब पीने के दौरान विवाद में युवक पर डंडे से हमला, गंभीर घायल
औरैया, अगस्त 1 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के मुडेना रामदत्त गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर गांव निवासी आशीष उर्फ छोटू पांडेय पुत्र गिरीश नारायण पांडेय गांव के ही कल्लू पांडेय पुत्र रामनरेश के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि कल्लू पांडेय और उसके पुत्र रामजी ने डंडे से आशीष के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.