औरैया, अगस्त 5 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, विकास पुत्र गणेश अड्डा मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे घर पर था। आरोप है कि उसके तीन दोस्त उसे अपने साथ ले गए, जहां सभी ने शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद परिजन घायल को स्वयं ठेली पर बैठाकर थाना अछल्दा पहुंचे। वहां से पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीएचसी में डॉ. ललित मोहन ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत सामान्य मिलने पर उसे घर भेज दिया गय...