औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में रविवार दोपहर शराब के नशे में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अमावता गांव निवासी 42 वर्षीय सम्रत बाथम पुत्र रामबाबू रविवार दोपहर शराब पीकर घर पहुंचा था। इसी दौरान उसने किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: संदिग्ध दशा में युवक की हालत बिगड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...