औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: राज्य कर विभाग की ओर से शुक्रवार को ककोर मुख्यालय में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े करदाताओं, परिवहनकर्ताओं और उद्यमियों के लिए व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें व्यापारियों ने जीएसटी, ई-वे बिल और कर अनुपालन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने नियमों की जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त प्रशासन राज्य कर प्रदीप कुमार ने की। उन्होंने कहा कि व्यापारी संवाद का उद्देश्य ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े करदाताओं की स्थानीय और नीतिगत समस्याओं को समझने के साथ विभाग व व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। कर अनुपालन को सरल बनाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए परिवहनकर्ताओं, कर...