औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: अटसू नगर पंचायत के राजन्दाजनगर में पौधरोपण के लिए चिन्हित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाकर हटवा दिया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी सुशांक श्रीवास्तव और तहसीलदार अविनाश कुमार के नेतृत्व में की गई। राजस्व विभाग की टीम चकबंदी विभाग और नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ गाटा संख्या 699 एवं 661 पर पहुंची, जहां मौके पर पैमाइश और निरीक्षण किया गया। जांच में वृक्षारोपण के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा मिलने पर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया गया और भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ निय...