औरैया, अगस्त 16 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर रविवार को अजीतमल में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में भाग लिया। भारत माता की जय और वीरांगना रानी अवंती बाई अमर रहें के जयघोष से यात्रा मार्ग गूंजता रहा। भाजपा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत समेत जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी यात्रा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- वीरांगना अवंतीबाई लोधी की मनाई जयंतीयात्रा का मार्ग दोपहर बाद कुल्हरुआ पेट्रोल पंप से यात्रा शुरू हुई। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यात्रा बाबरपुर में महावीर टेस्टी नमकीन के पास स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई के स्मारक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल युवाओं और अन्य लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।...