Auraiya News: विवाहिता का अंतिम संस्कार, बच्चों के नाम जमीन करने पर सहमति
औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पुर्वा वर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान जान गंवाने वाली 28 वर्षीय अंजू का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति धीरेंद्र कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मायके और ससुराल पक्ष के बीच दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर खेती उनके नाम करने पर सहमति बनने की बात सामने आई है। हालांकि, जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिरोजाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी सत्यप्रकाश यादव ने बेटी अंजू की शादी करीब छह वर्ष पहले पुर्वा वर निवासी रामलखन के बेटे धीरेंद्र कुमार के साथ की थी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए आरोप अंजू के चार वर्षीय बेटी और आठ माह का बेटा है। रविवार देर रात हालत बिगड़ने पर परिजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.