औरैया, अक्टूबर 19 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। अखिल क्षत्रिय महासभा की ओर से मंगलवार को विजयादशमी मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। जालौन चौराहा के पास स्थित महाराणा प्रताप भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले समारोह में सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Agra News: शस्त्र पूजन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आजसमारोह का उद्देश्य और आयोजन समारोह क्षत्रिय महासभा औरैया के संरक्षक कुंवर रवींद्र सिंह कुशवाह के संरक्षण में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। समारोह के माध्यम से समाज को संगठित करने के साथ युवाओं को गौरवशाली इतिहास और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक संख्या में...