Auraiya News: वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रयाग नारायण पांडेय का निधन
औरैया, सितम्बर 5 -- Auraiya News: कस्बे के मोहल्ला फिरोजनगर निवासी वरिष्ठ चिकित्सक एवं जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. प्रयाग नारायण पांडेय का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। शनिवार को डॉ. पांडेय की अंतिम यात्रा उनके आवास से सिकरोड़ी घाट के लिए रवाना हुई। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ उनके परिचित और शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सिकरोड़ी घाट पर विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। डॉ. पांडेय अपने पीछे पुत्र डॉ. विनोद पांडेय, सुबोध व गुड्डू तथा नाती डॉ. रामजी पांडेय और श्यामजी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.