Auraiya News: लड़ती भैंसों की चपेट में आई साइकिल सवार छात्रा, घायल
औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: कस्बे के पुराना अछल्दा में शुक्रवार को सड़क पर लड़ रही दो भैंसों की चपेट में आने से साइकिल सवार कक्षा 10 की छात्रा घायल हो गई। टक्कर के बाद छात्रा साइकिल समेत सड़क पर गिर गई और एक भैंस उसके ऊपर से निकल गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे थानाध्यक्ष ने घायल छात्रा को सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाकर इलाज कराया। पसैया निवासी सुरजीत राजपूत की 15 वर्षीय पुत्री तृप्ति एबीआर एकेडमी में कक्षा 10 की छात्रा है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपनी सहेली छाया के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। पुराना अछल्दा के सामने सड़क पर दो भैंसें आपस में लड़ रही थीं। छात्राओं के वहां पहुंचते ही एक भैंस ने तृप्ति की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से तृप्ति साइकिल समेत सड़क पर गिर गई। इसी दौरान एक भैंस उसके ऊपर से निकल गई। इससे वह घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.