Auraiya News: लालपुर में 18 परिवारों ने मांगा आवास, 14 को शौचालय की दरकार
औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत नौली के मजरा लालपुर में मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी बृजेश कुमार के सामने ग्रामीणों ने आवास, शौचालय, रसोई गैस और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं। गांव के 18 परिवारों ने पक्का आवास और 14 परिवारों ने व्यक्तिगत शौचालय की मांग की। डीएम ने संबंधित परिवारों की पात्रता की जांच कर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांव में घूमकर व्यवस्थाएं देखने के साथ ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कई निर्धन परिवारों के पास अभी पक्का मकान नहीं है। कुछ परिवार व्यक्तिगत शौचालय से भी वंचित हैं। मौके पर 18 परिवारों की ओर से आवास और 14 परिवारों की ओर से शौचालय की मांग सामने आई। डीएम ने खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर अतुल कुमार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.