औरैया, सितम्बर 19 -- Auraiya News: विकास खंड के हरचंदपुर सेक्टर की ग्राम पंचायत औतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नौवां पोषण माह मनाया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और बच्चों की देखभाल करने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। गर्भवती महिला की गोद भराई और छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया गया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. शरद राना, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र त्रिपाठी और प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजबहादुर ने भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी ने संचालन करते हुए बताया कि इस वर्ष पोषण माह की विषयवस्तु 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' है। यह भी पढ़ें- Araria News: 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक खिचड़ी एवं स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी...