Auraiya News: रेलवे फाटक पर अंडरपास की मांग, सौंपा ज्ञापन
औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: कंचौसी रेलवे फाटक पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से परेशान कस्बावासियों ने राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को ज्ञापन सौंपकर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आउटर सिग्नल के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज करीब 20 वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर निवासी जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार, बीनू शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, शिवम त्रिवेदी सहित अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण वर्षों से अधर में लटका हुआ है। इसके चलते रेलवे फाटक बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और राहगीरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.