औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग 13 बी पर गुरुवार शाम लगातार ट्रेनों के आवागमन के कारण फाटक करीब 25 मिनट तक बंद रहा। इससे अछल्दा-बिधूना मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फाटक खुलने के बाद एक साथ वाहन निकलने से क्रॉसिंग पर दोबारा जाम लग गया। इससे फाटक समय पर बंद नहीं हो सका और अप व डाउन लाइन की दो ट्रेनों को आउटर पर करीब पांच-पांच मिनट रोकना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया, जिसके बाद फाटक बंद कर ट्रेनों को निकाला गया। गुरुवार शाम करीब 5:09 बजे ट्रेनों के आवागमन के लिए रेलवे फाटक बंद किया गया था। लगातार ट्रेनें गुजरने के कारण इसे करीब 25 मिनट तक नहीं खोला जा सका। शाम करीब 5:35 बजे फाटक खुलते ही दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। बड़े वाहनों के बीच से बड़ी संख्या ...