औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: क्षेत्र के ग्राम मौहारी स्थित करीब 150 वर्ष पुराने राम-जानकी मंदिर परिसर में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भंडार निर्माण का सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध किया। मंदिर परिसर के पीछे निर्माण के लिए भूमि चिन्हित किए जाने की जानकारी मिलते ही महंत, ग्रामीण और महिलाएं मौके पर पहुंच गए तथा निर्माण कार्य रुकवा दिया। बाद में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अन्नपूर्णा भंडार का निर्माण गांव की किसी अन्य सरकारी भूमि पर कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार की अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत लेखपाल ने मंदिर परिसर के पिछले हिस्से को निर्माण के लिए चिन्हित किया है। इसका विरोध करते हुए महंत राजेश्वर दास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी की और मंदिर परिसर में किसी भी गैर-धार्मिक निर्माण का विरोध जताया। महंत राजेश्वर ...