औरैया, सितम्बर 15 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। श्री रामलीला कमेटी औरैया की रविवार को रॉयल सिटी गार्डन में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से देवमुनि पोरवाल को महामंत्री चुना गया। अनुराग त्रिपाठी और सतीश यादव को संयुक्त रूप से कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। कमेटी अध्यक्ष छुनना मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2025 की रामलीला के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने लेखा-जोखा पर चर्चा करने के साथ आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। मंचन को पहले से अधिक भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जनार्दन गिरि बने संरक्षक/...