Auraiya News: रामपुर कुंवर में चार दिन से दो ट्रांसफार्मर फुंके, आपूर्ति ठप
औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: विकासखंड के रामपुर कुंवर गांव में चार दिन से दो ट्रांसफार्मर फुंके होने के कारण कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति ठप है। सोमवार को परेशान ग्रामीणों ने स्टेशन रोड स्थित बिजली उपकेंद्र पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार गांव में धर्मपाल और विशुन श्री के घर के सामने खंभों पर लगे 10-10 केवीए के दोनों ट्रांसफार्मर करीब चार दिन पहले फुंक गए थे। इससे गांव के कई हिस्सों में बिजली नहीं पहुंच रही है। आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। ग्रामीणों ने बताया कि श्री नारायण के घर के सामने लगा एक अन्य ट्रांसफार्मर जुलाई के अंत से खराब पड़ा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: गांव में दो ट्रांसफार्मर फुंके, बिजली-पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.