औरैया, जुलाई 3 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को राजस्व वसूली अभियान चलाकर विभिन्न गांवों में बकायेदारों से 1.60 लाख रुपये का बकाया राजस्व वसूल किया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने बकायेदारों को समय से राजस्व जमा करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर आरसी सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में राजस्व टीम ने ग्राम सड़रापुर, मिश्रपुर, मानिकचंद्र, बिलावा और बीजलपुर में अभियान चलाया। इस दौरान बिलावा निवासी रामरतन पुत्र रामप्रसाद से 50 हजार रुपये, बीजलपुर निवासी रमन पाण्डेय पत्नी सुरेखचंद्र पाण्डेय से एक लाख रुपये तथा गॉद्यीनगर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र हरनाम सिंह से 10 हजार रुपये की वसूली कर राजस्व जमा कराया गया।अधिकारियों ने अभियान के दौरान अन्य बक...