औरैया, अक्टूबर 5 -- Auraiya News: राजस्थान के भीलवाड़ा में निजी कंपनी में कार्यरत कुदरकोट क्षेत्र के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर खास के मजरा दुढाह निवासी प्रद्युम्न उर्फ भूरे राजस्थान के भीलवाड़ा में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार को परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। अचानक मिली सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक प्रद्युम्न की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार के घर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव में शोक का...