Auraiya News: राखी के धागे में बंधा प्यार, सड़कों से बसों तक उमड़ी भीड़
औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। त्योहार के चलते बाजार से लेकर सड़कों और बसों तक लोगों की आवाजाही बढ़ी रही। सुबह घरों में पूजा-अर्चना के बाद राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। विवाहित महिलाएं भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके पहुंचीं तो कई भाई भी बहनों के घर पहुंचे। सरैया समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्योहार का उल्लास दिखाई दिया। छोटे बच्चों में रक्षाबंधन को लेकर खास उत्साह रहा। बच्चों ने एक-दूसरे को राखी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.