औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय अयाना में प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने के दौरान विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हो गई। मंगलवार सुबह विद्यालय समय से नहीं खुला। इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर को लेकर शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक के बीच विवाद हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमृत प्रकाश पांडेय स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हैं। उन्होंने कार्यभार सहायक अध्यापक अजय कुमार को सौंपा था। बाद में अजय कुमार के भी अवकाश पर जाने पर विद्यालय की चाबी शिक्षामित्र नूरीना मुबारक को दे दी गई थी। बताया गया कि मंगलवार सुबह शिक्षामित्र के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने से सहायक अध्यापिका शिखा मिश्रा, दीपिका कटियार, शिक्षामित्र रेखा सेंगर तथा छात्र-छात्राएं विद...