Auraiya News: रजबहा में मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त का दावा
औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमेला गांव के पास रजबहा में शनिवार को नग्न अवस्था में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त का दावा सामने आया है। मंगलवार को मैनपुरी निवासी एक महिला ने फफूंद थाने पहुंचकर शव की पहचान अपनी लापता पुत्री सोनी के रूप में होने का दावा किया। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच तेज कर दी है। शनिवार शाम अमेला गांव के पास रजबहा में एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके साथ ही मृतका की पहचान कराने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए थे। मंगलवार को मैनपुरी निवासी महिला ने फफूंद थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि उसकी पुत्री सोनी 25 जुलाई से लापता थी। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.