औरैया, अगस्त 29 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दी गई मुफ्त यात्रा की सुविधा का जिले में जमकर लाभ उठाया गया। आंकड़ों के मुताबिक 27 अगस्त से 29 अगस्त की दोपहर तक 26 हजार महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर किया। यानी ढाई दिन में औसतन प्रतिदिन 10 हजार से अधिक महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वालों ने बसों से सफर किया। त्योहार से एक दिन पहले भाइयों के घर जाने और रक्षाबंधन के बाद वापस लौटने तक बसों में महिलाओं की अच्छी-खासी आवाजाही रही। रक्षाबंधन पर महिलाओं को आवागमन में सहूलियत देने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी। खास बात यह रही कि महिला के साथ एक सहयात्री को भी किराया नहीं देना पड़ा। इससे अकेले जाने के बजाय बच्चे अथवा परिवार के किसी सदस्य को सा...