औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: रक्षाबंधन पर शुक्रवार को कस्बे में वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग 13-बी पर ट्रेनों की लगातार आवाजाही के कारण फाटक बार-बार बंद होता रहा। इससे सुबह से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। क्रॉसिंग से निचली गंग नहर पुल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। रक्षाबंधन के चलते सुबह से ही सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। इसी बीच रेलवे फाटक बंद होते ही दोनों ओर बाइक, कार, ऑटो और ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों की कतार लगती गई। फाटक खुलने के बाद वाहन निकलने शुरू होते, लेकिन कुछ ही देर में दूसरी ट्रेन के लिए फाटक बंद होने से फिर जाम लग जाता। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर वाहनों की लंबी क...