औरैया, अगस्त 29 -- Auraiya News: रक्षाबंधन पर शहर के सबसे व्यस्त रोडवेज बस स्टैंड के पास भारी भीड़ के बीच युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय हर्षित यादव को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक हर्षित पर इससे पहले भी मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार को वारदात के बाद भाग रहे आरोपित को यातायात प्रभारी निरीक्षक अख्तर हुसैन और यातायात पुलिसकर्मी जितेंद्र चौधरी ने लोगों की मदद से पकड़ लिया था। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं और आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में रक्षाबंधन पर भीड़ के बीच युवक पर फायरिंग, मची भगदड़ शुक्रवार को रक्षाबंधन के चलते सुभाष चौराहे से रोडवेज बस...