औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के बैनर तले बुधवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ककोर पर एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने योग्यता रखने वाले शिक्षणेत्तर कर्मियों को शिक्षक पद पर प्रोन्नति देने की मांग प्रमुखता से उठाई। जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय मांगपत्र भी भेजा गया। कर्मचारियों ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी राजकीय कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्ति पर 300 दिन के उपार्जित अवकाश के नकदीकरण की सुविधा दी जाए। शिक्षकों की तरह निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने और विद्यालयों की प्रबंध समितियों में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व देने की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- Balram...