Auraiya News: युवती से छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ तहरीर
औरैया, अगस्त 2 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में गली के विवाद को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़, हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम रहमापुर निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में गली पर कथित कब्जे को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वह गांव के बाहर पुलिया पर बैठे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि गांव के दो लोग अपने-अपने पुत्रों के साथ लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, जब वह घर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। वह किसी तरह घर के अंदर चले गए। आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.