Auraiya News: युवक को लाठी-डंडों से पीटा, चार पर रिपोर्ट
औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के नगला जसौदा गांव में कहासुनी के बाद युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला जसौदा निवासी ओमकार ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे गांव के विनय, राजीव कुमार, रवि और अमन कुमार उसके पास आए। किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चारों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना उपनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.