औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला स्तरीय बैठक तीन अक्तूबर को डांडी स्थित राधाकृष्ण आश्रम में होगी। इसमें अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के साथ समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। उनकी मौजूदगी में संगठन को मजबूत बनाने और समाज के लोगों को एक मंच पर लाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर समाज के हितों और विकास के संदर्भ में विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर भावी रणनी...