औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में देवकली चौकी के पास यमुना नदी में एक युवक के छलांग लगाने की सूचना से बुधवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक राहगीर ने किसी युवक को यमुना नदी में छलांग लगाते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की।फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- चार बार फेसबुक लाइव आने के बाद चिकित्सक ने यमुना पुल से लगाई छलांग, तलाश जारी पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने का प्रय...