औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: लगातार हो रही बारिश के बीच यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को नदी का जलस्तर 105.6 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि यह खतरे के निशान 113 मीटर से अभी 7.4 मीटर नीचे है, लेकिन नदी में पानी बढ़ने से तटवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। पूर्व में बाढ़ की मार झेल चुके ग्रामीण नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति को देखते हुए एहतियात बरत रहे हैं। अजीतमल तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाली यमुना नदी के किनारे कई गांव बसे हुए हैं। लगातार बारिश के कारण नदी में पानी की आवक बढ़ने लगी है। मंगलवार को यमुना का जलस्तर 105.6 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 113 मीटर निर्धारित है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है और बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। ...