Auraiya News: यमुना तट मार्ग के पिंडदान स्थल का कराया जीर्णोद्धार
औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का शुक्रवार को समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से जीर्णोद्धार कराया गया। परिसर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कराने के साथ क्षतिग्रस्त पिंडदान चौकी पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया। गड्ढायुक्त फर्श की भी मरम्मत कराई गई, जिससे यहां पिंडदान के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो। समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक काफी समय से पिंडदान स्थल की स्थिति खराब थी। परिसर के फर्श में कई स्थानों पर गड्ढे हो गए थे। पिंडदान क्रिया के दौरान उपयोग में आने वाली चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे यहां आने वाले लोगों को परेशानी होती थी और हादसे की आशंका बनी रहती थी।समिति ने शुक्रवार को परिसर में जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया। पिंडदान चौकी पर ग्रेनाइट पत्थर लगाने के साथ फर्श ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.