औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति ने रविवार सुबह यमुना तट स्थित राम झरोखा में 170वें चरण का सफाई अभियान चलाया। सदस्यों ने तट पर फैला कूड़ा, पॉलीथिन और प्लास्टिक एकत्र कर निस्तारित किया। अभियान के बाद संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंत्येष्टि स्थलों के समतलीकरण तथा क्षतिग्रस्त स्नान कुंड और राम झरोखा के जीर्णोद्धार पर चर्चा की गई। संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि यमुना में आई बाढ़ के कारण अंत्येष्टि स्थल पर गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को परिजनों की अंत्येष्टि करने में परेशानी हो रही है। स्नान कुंड और राम झरोखा भी क्षतिग्रस्त हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगपत्र देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मनीष पुरव...