औरैया, जुलाई 12 -- Auraiya News: रुरुगंज, संवाददाता। बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के दावे करने वाला विद्युत विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर खंभों की अनदेखी कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। सोहनी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में 11 हजार और 33 केवी लाइन के कई लोहे के खंभे नीचे से पूरी तरह गल चुके हैं और केवल बिजली के तारों के सहारे खड़े हैं। बरसात और तेज हवा के बीच इन खंभों के गिरने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन लंबे समय से शिकायतों के बावजूद इन्हें बदला नहीं गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है और किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। गांव रुरुकलां में अजबसिंह यादव के घर के पास लगा 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन का लोहे का खंभा नीचे से पूरी तरह जंग खाकर खोखला हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा चलने पर खंभा हिलने लगता है और बिजल...