औरैया, अगस्त 1 -- Auraiya News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को बिधूना तहसील क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इस दौरान मोबाइल प्रयोगशाला से 15 खाद्य नमूनों की जांच की गई, जिनमें दो नमूने मानक के विपरीत पाए गए। दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने अग्रिम जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने भगत सिंह चौराहा, बिधूना स्थित एक प्रतिष्ठान से अंतर्जनपदीय आपूर्ति की छेना मिठाई, चौपला रोड बेबहा स्थित डेयरी से पनीर तथा कुदरकोट के एरवाकटरा रोड पर टैंकर से आपूर्ति हो रहे मिश्रित दूध का नमूना लेकर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के ...