औरैया, अगस्त 16 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। नेविलगंज में मोबाइल की दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना के दौरान दुकान में रखे 50 हजार रुपये गायब होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बोडेपुर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह नेविलगंज में मोबाइल बिक्री और मरम्मत की दुकान चलाता है। 15 अगस्त को दोपहर करीब 12:35 बजे वह दुकान पर था। आरोप है कि इसी दौरान बोडेपुर निवासी सागर दिवाकर अपने साथियों के साथ दुकान में पहुंचा। उनके हाथों में लाठी-डंडे और चाकू होने का आरोप है। संजय का आरोप है कि दुकान में घुसते ही उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी गई। फोटो कॉपी मशीन, प्रिंटर, 18 इंच की एलसीडी समेत अन्य सामान में तोड़फोड़...