Auraiya News: मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आया हलवाई, मौत
औरैया, अक्टूबर 5 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। शहर के नरायनपुर मोहल्ले में शनिवार देर रात मोबाइल चार्जर का प्लग बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय हलवाई की मौत हो गई। परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।नरायनपुर मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय बबलू कुशवाहा पुत्र सोबरन कुशवाहा शादी-विवाह समारोहों में हलवाई का काम करता था। शनिवार देर रात वह घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर का प्लग लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ा। परिजनों ने बिजली का तार हटाकर उसे करंट से छुड़ाया और आनन-फानन जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.