औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के सात परिषदीय विद्यालयों में मेधावी छात्राओं को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। छात्राओं ने विद्यालय की प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया। आज की मेधावी बालिका, कल की नेतृत्वकर्ता संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना था। उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्हौ में अलीना, चंदरौआ में प्रांशी, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर फफूंद में नंदिनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में गौरी और भैसोल में शालिनी को प्रधानाध्यापिका का कार्यभार सौंपा गया। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहरई में मानवी और प्राथमिक विद्यालय नौनिकपुर में सौम्या ने एक द...