Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में श्रमदान कर संवारा परिसर, रोपे पौधे
औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: चिचोली स्थित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में कायाकल्प योजना के तहत स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। चिकित्सकों, कर्मचारियों और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की। छायादार व औषधीय पौधे रोपकर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। अभियान में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। सभी ने अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने और संक्रमण नियंत्रण के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। जागरूकता सत्र में विशेषज्ञों ने अस्पताल से निकलने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबंधन की जानकारी दी। नर्सिंग छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को अलग-अलग रंग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.